पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरबीडीएवी सीसे पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मेधावी छात्र अभिनंदन का आयोजन किया गया। इस दौरान सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में 9.4 सीजीपीए से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित किए गए।

वेद-मंत्रोच्चारण से प्रारंभ समारोह के मुख्यातिथि डॉ. नीलम कामरा, पीएनबी के डीजीएम सर्कल हेड चरणजीत सिंह समाजसेवी पवन जिंदल ने प्रतिभावान छात्रों को प्रशंसा पत्र और स्कॉलरशिप प्रदान की। डॉ. नीलम कामरा ने कहा कि छात्र समाज का भविष्य हैं और अध्यापक उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सबसे श्रेष्ठ पथ-प्रदर्शक हैं। एक अध्यापक छात्र के भीतर जीवन मूल्यों को विकसित करके उसे देशसेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने अभिनंदन करते कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक संस्कृति से छात्रों को परिचित करवाना और उनके भीतर उत्तम संस्कारों का निर्माण करना ही डीएवी का लक्ष्य है।

समारोह में प्रमोद खुसरीजा समाना, कुसुम खुंगर अबोहर, सुधीर ठाकुर मानसा, स्वामी सूर्यदेव गोनियाना एवं स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य पीडी गोयल जेके खुराना ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

डीएवी स्कूल में सीबीएसई दसवीं के अचीवर्स को सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...