बठिंडा में होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
श्रीलक्ष्मीनारायण भगवान की प्रेरणा से बठिंडा में पहली बार अखिल भारतीय महायज्ञ प्रचारक वृन्दावन धाम निवासी अध्यात्म वेत्ता और प्राचीन ऋषि परंपरा के संवाहक स्वामी भरतदासाचार्य महाराज के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ श्रीमद्-भागवत सप्ताह बठिंडा में 13 मार्च से 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
इसके लिए श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति बठिंडा में गठित की गई है। इसमें सोहन महेश्वरी प्रधान श्री हनुमान सेवा समिति को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा राजिंदर मेहता को कैशियर राकेश नरूला को प्रचार सचिव मनोनीत किया गया। इसके लिए एक बैठक न्यू शक्ति नगर में समाज सेवी विनोद सोमानी के निवास पर हुई। राकेश नरूला ने बताया इस आयोजन को सफल बनाने को बैठक बुधवार सांय 7 बजे न्यू शक्ति नगर में विनोद सोमानी के कार्यालय में रखी गई है। सोहन महेश्वरी प्रधान ने सभी शहरवासियों को धार्मिक, सामाजिक, प्रभु-प्रेमियों कीर्तन मंडलियों से अपील है कि इस अवसर पर पहुंचे। एच पीएस गोयल ने बताया कि परमपूज्य स्वामी भरतदासाचार्य ने भारत में 108 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ करने का संकल्प लिया है। अब तक 102 महायज्ञ करवा चुके हैं और बठिंडा में 103 वां श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद सोमानी, टेक चंद बंटी, भरत जिंदल, नरेश कलावटी, गोपाल मित्तल, प्रवीण नवल किशोर, इंद्र पाल लखोदिया, एमआर जिंदल, जोगिंदर काका, इंद्रजीत गुप्ता ने भी इस परम पुनीत कार्य में सहयोग देने का प्रण लिया।
स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए संस्थाओं के पदाधिकारी।