पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत
मानसाबठिंडा मेन मार्ग पर गांव भाई देसा के पास सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली पिकअप गाड़ी में हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। हादसे में जख्मी व्यक्ति को सिविल अस्पताल मानसा दाखिल करवाया गया। जिसे डाक्टरों ने बाहर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार गांव कुब्बा निवासी गुरमीत सिंह तूड़ी से ट्रैक्टर ट्राली भरकर मानसा की ओर रहा था कि गांव भाई देसा के पास वह ट्राली को एक साइड कर उसकी रस्सी टाइट कर रहा था कि पीछे से रही पिकअप गाड़ी चालक द्वारा गाड़ी ट्राली में ठोक दी। जिसके चलते गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप डाला हरे चने की फसल से भरा हुआ था। हादसा क्षेत्र में आज अल सुबह क्षेत्र छाई घनी धुंध माना जा रहा है।
थाना जोगा इंचार्ज चन्नण सिंह ने बताया कि पिकअप गाड़ी चालक महिंदर राय निवासी राजस्थान मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के वारिसों के बयानों पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांव भाई देसा में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप।