पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • साईं जी की पालकी उठाकर देख ले जन्म सफल हो जाएगा... पर झूमे भक्त

साईं जी की पालकी उठाकर देख ले जन्म सफल हो जाएगा... पर झूमे भक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसनातन धर्म सभा की ओर से श्री शिरडी साईं बाबा के 15वां मूर्ति स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा उल्लास से मनाया गया।

इस उपलक्ष्य में शाम के समय भव्य साईं पालकी निकाली गई। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेश बांसल के नेतृत्व में निकाली साईं जी की पालकी यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर फायर ब्रिगेड चौक, माल रोड, स्टेशन रोड, पोस्ट आफिस रोड से नगर परिक्रमा करके मंदिर में संपन्न हुई। बैंड की धुनों पर साईं जी की महिमा का गुणगान करते हुए निकाली पालकी यात्रा में फूलों से सजी पालकी में साईं जी महाराज विराजमान किए गए जबकि पालकी को उठाकर बाबा का आशीर्वाद लेने को हर कोई आतुर दिखा। सांई जी की पालकी उठा के देख ले, तेरा जन्म सफल हो जाएगा शिरडी आके देख ले के भजन पर थिरकते हुए बड़ी संख्या में भक्त पालकी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं युवतियां सिर पर क्लश उठाए साईं का गुणगान करते हुए शामिल हुईं। मार्ग को साफ कर साईं बाबा की पालकी का लोगों ने स्वागत किया।

शाम के समय शिरडी साईं बाबा मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। एसएसडी सभा के प्रधान एडवोकेट अभय सिंगला ने गणेश पूजा ज्योति प्रकाश किया। भजन संध्या में उपप्रधान केके अग्रवाल, महासचिव रमेश गोयल, वित्त सचिव सुभाष गुप्ता, प्रबंधकीय सचिव इंजी. जेपी गोयल समेत सैकड़ों श्रद्धालु परिवार समेत शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। भोग आरती के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ। इससे पूर्व श्री साईं सेवादल की ओर से सुबह 10 से 1 बजे तक श्री सनातन धर्म मंदिर में हड्डियों की जांच बीएमडी का मुफ्त चेकअप कैंप लगाकर 1500 रुपए वाला टेस्ट बिलकुल मुफ्त किया गया। वहीं शाम 6 से रात 8 बजे तक ब्लड चेकअप कैंप भी किया गया।

शिरडी के साईं बाबा की पालकी यात्रा निकालते हुए भक्त।

महिलाओं ने कलश उठाकर बड़ी संख्या में लिया यात्रा में हिस्सा।

खबरें और भी हैं...