पोती के जन्मदिन पर करवाया सुंदरकांड का पाठ
बठिंडा |श्री पंचमुखी बालाजी धाम के सेवादार सुबोध गोयल ने अपनी पोती पलाकशी का जन्मदिवस मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवाकर मनाया। जन्मदिवस पर दादा सुबोध गोयल, दादी कृष्णा गोयल, पिता दीपक गोयल, मम्मी सुरभि गोयल, फूफा वरुण गर्ग, बुआ रितु गर्ग आदि रिश्तेदारों ने बालाजी के भजनों पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। मंदिर कमेटी के संचालक विनोद, प्रधान बंटी धुन्नीके, चेयरमैन कस्तूरी लाल अग्रवाल, मेंबर सुरिंदर देवी, सुरिंदर सावरिया, सुदेश कुमार, महेश रतरेजा, ओमप्रकाश, सतीश वर्मा, राज बांसल ने सुबोध गोयल के मंदिर में जन्मदिन मनाने के फैसले की बहुत सराहना की।