पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण ब्लॉक जिला खेल मुकाबले 24 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 24 से 26 फरवरी तक ब्लॉक जिला खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में चल रही तैयारियों का जायजा करने को रखी बैठक को संबोधित करते हुए जिला विकास पंचायत अफसर अरूण जिंदल ने बताया कि यह खेल मुकाबले ब्लॉक में 24 से 26 जनवरी तक करवाए जाएंगे जबकि 1 2 मार्च को ब्लॉक स्तर की विजेता टीमों के जिला स्तरीय टूर्नामेंट करवाया जाएगा। समागम को रोचक बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि पंच, सरपंच, पंचायत समिति जिला परिषद के मेंबरों के लिए रस्साकसी के मुकाबला भी होंगे।

उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में किसी भी गांव का कोई भी नागरिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया इन मुकाबलों में पुरुष के कबड्डी सर्कल स्टाइल, वालीबॉल, रस्साकसी, गोला फेंकना तथा 200 मीटर दौड़ जबकि औरतों के कबड्डी सर्कल स्टाइल 200 मीटर दौड़ के मुकाबले होंगे। श्री जिंदल ने बताया कि खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ब्लॉक अफसर से संपर्क कर सकते हैं और 22 फरवरी शाम 5 बजे के बाद कोई भी रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है। रजिस्ट्रेशन के बाद खेलों का शेड्यूल तैयार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...