देश के लिए तत्पर रहने के फर्ज को सदैव याद रखें: ले. शरत चंद
बठिंडा |सप्त शक्तिकमांड के लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने बठिंडा सैनिक छावनी का दो दिवसीय दौरा किया। कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जनरल शरत चंद उनकी प|ी बिंदू शरत चंद का चेतक कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग जनरल डीआर सोना सुमन सोनी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
आर्मी कमांडर ने बठिंडा छावनी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने जवानों, उनके परिजनों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। सैनिकों से बातचीत के दौरान आर्मी कमांडर ने सैनिकों को देश के लिए सदैव तत्पर रहने के अपने फर्ज को सदैव याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने चेतक कोर की ट्रेनिंग को उच्चस्तरीय बनाए रखने तथा जवानों उनके परिजनों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर खुशी जाहिर की। जनरल डीआर सोनी ने चेतक कोर की जिम्मेदारियों के अलावा कल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया। सप्त शक्ति कमान के आवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बिंदु शरत चंद ने चेतक कोर के परिवारजनों को प्रगतिशील जीवन जीने तथा कल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए बधाई दी।
लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने बठिंडा सैनिक छावनी का दौरा किया।