सिविल अस्पताल में सर्जरी का ग्राफ गिरा, जनवरी में हुई सिर्फ 185
सिविलअस्पताल में बंद पड़ी सेहत सुविधा फिर से शुरू हो गई हैं। ठेके पर काम कर रही स्टाफ नर्स के हड़ताल पर चलने से सिविल अस्पताल में काफी दिन से सेहत सुविधा प्रभावित हुई थी। विभाग के अधिकारियों ने इधर-उधर से स्टाफ नर्स का प्रबंध कर बंद पड़ी सेहत सुविधाओं का शुरू करवा दिया है। 12 ठेके पर काम कर रही स्टाफ नर्स चार जनवरी से हड़ताल पर चल रही है। एसएमओ डॉ. सतीश गोयल ने सर्जन आर्थो डाक्टर को लिखित नोटिस जारी कर केवल एमरजेंसी सर्जरी करने को कहा था। जनवरी माह में सिविल अस्पताल में केवल 185 मेजर सर्जरी हुई जबकि दिसंबर माह में 500 सर्जरी हुई थी।
डायलसिससेंटर ऑपरेशन हुए शुरू
दूसरीजगह तैनात स्टाफ नर्सों की मदद सिविल अस्पताल में ली जा रही है। जिसके बाद फरवरी माह में सिविल अस्पताल में फिर से सर्जरी होनी शुरू हो गई है। वहीं करीब एक माह से बंद डायलसिस सेंटर ने भी अपनी वर्किंग शुरू कर दी है।
हो गया है स्टाफ का प्रबंध
^सिविलअस्पताल में ऑपरेशन डायलसिस होने शुरू हो गए हैं।स्टाफ का प्रबंध किया जा चुका है अब लोगों को सिविल अस्पताल में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। डॉ.तेजवंतसिंह रंधावा, सिविल सर्जन,