लोगों की सुविधाओं के लिए चेरिटेबल लेबोरेट्री का उद्घाटन
बठिंडा। श्रीराधा स्वामी वेलफेयर सोसायटी बठिंडा की तरफ से लोगों को सुविधाएं देने के लिए पावर हाउस रोड चौक पर चैरिटेबल लेबोरेट्री खोली गई। लेबोरेट्री का शुभारंभ सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने किया। संस्था अध्यक्ष विजय बांसल ने बताया हमारे यहां पर शूगर का टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। वहीं टेस्ट के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई है। जहां पर उच्च कोटि के टैस्ट किए जाएंगे। यह लेबोरेटरी लोक कल्याण के लिए खोली गई है। इस मौके पर अध्यक्ष विजय बांसल, सचिव मनीष सिंगला, उपाध्यक्ष संदीप गोयल कोषाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।