पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यहां सदस्य 15 को करेंगे डीसी दफ्तर का घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफेदमक्खी से बर्बाद हुई नरमे की फसल हुए नुकसान का किसानों को अभी तक मुआवजा मिलने के विरोध में भारती किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) 15 फरवरी को डीसी दफ्तर बठिंडा के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

यूनियन के सचिव रेशम सिंह यात्री ने कहा कि गड़बड़ी कर अधिकारियों द्वारा धान की फसल वालों व्यक्तियों को चेक दिए जा रहे जबकि सफेद मक्खी से बर्बाद हुई नरमे की फसल के पीड़ित किसानों को मुआवजा लेने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरदावरी के समय अधिकारियों द्वारा जो-जो किसानों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया, उन किसानों की लिखित जानकारी भी प्रशासन को दी जा चुकी है। इस मौके जिला प्रधान बलदेव सिंह संदोह, मुखत्यार सिंह, बलविंदर सिंह ब्लाक प्रधान, बोहड़ सिंह आदि मौजूद थे। विजय

खबरें और भी हैं...