भाई बहलो पब्लिक स्कूल के 40 बच्चों का िकया सम्मान
भाई बहलो पब्लिक स्कूल के 40 बच्चों का िकया सम्मान
मानसा| शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध तहत चल रहे भाई बहलो पब्लिक स्कूल फफड़े भाईके में गुरबाणी कंठ करने वाले 40 बच्चों को धार्मिक लिटरेचर शील्ड के साथ सम्मानित किया गया। धर्म प्रचार कमेटी द्वारा सिख कौम की पनीरी को वाणी कंठ करवाने हित आरंभ ‘गुरबाणी कंठ लहर’ तहत सम्मानित हुए यह 40 बच्चें माता साहब कौर गर्ल्स कालेज तलवंडी साबो में 19 फरवरी को फाइनल मुकाबलों में भाग लेंगे। बच्चों को सम्मानित करने के विशेष तौर पर एसजीपीसी मैंबर मिट्ठू सिंह काहनेके पहुंचे। इस मौके बीबी गुरतेज कौर रिटायर्ड प्रिंसिपल खालसा हाई स्कूल मानसा,भाई गुरमीत सिंह मलको हैड प्रचारक, भाई अमनदीप सिंह सहायक प्रचारक, अध्यापक रशदीप कौर, जतिंदर कौर, हरप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विश्वकैंसर दिवस मनाया
भुच्चो मंडी। सीएचसीभुच्चो मंडी में चल रहे एनसीडी क्लिनिक द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। एसएमओ डॉ. तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगवाई में करवाए गए सेमिनार के दौरान कौंसलर महेश कुमार ने मरीजों को कैंसर के लक्षणों इससे बचाव के तरीकों को समझाया। इस मौके क्लिनिक की स्टाफ नर्स मनदीप कौर मीनाक्षी भट्टी उपस्थित थे। -ब्रिज सिंगला
सालासरधाम के लिए 100 यात्री रवाना
मानसा। मुख्यमंत्रीतीर्थ यात्रा योजना के तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशन से दो बसों को सालासर धाम के लिए रवाना किया गया। बसों में शहर के विभिन्न वार्डों के कुल 100 यात्री सवार थे। बसों को एसडीएम मानसा रकेश कुमार मिट्ठू अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल महिला विंग सिमरजीत कौर सिमी, चेयरमैन बालाजी परिवार संघ मानसा सुरिंदर पिंटा, संजीव गर्ग, दविंदर सिंह ढिल्लो, विनय कुमार आदि मौजूद थे।
पेंशनसहायता कैंप में सुलझी समस्याएं
भीखी। संस्थासहयोग द्वारा भीखी के बरनाला चौक में पेंशन सहायता कैंप लगाया गया। संस्था के चेयरमैन एडवोकेट गुरप्रीत सिंह विक्की द्वारा 200 के करीब जरूरतमंद लोगों के पेंशन फार्म भरवाए। पेंशन संबंधित समस्याओं को भी सुना। इस मौके राजप्रीत सिंह नंबरदार, रजनीश शर्मा, संदीप मेहता, प्रिंस सिंगला, सुखवंत समाओ, गुरजंट समाओ, दीप समाओ, गगन नरिंदरपुरा, राम सिंह ठूठियावाली, कुलदीप गंढु, अमरीक अलीशेर, एडवोकेट रवि रुपाल उपस्थित थे। (बहादुर खान)
अध्यापकोंसे माता-िपता का िमलवाया
बुढ़लाडा |सरकारी सीनियर गर्ल्स स्कूल बुढ़लाडा में शिक्षा विभाग के आदेश पर माता-पिता की अध्यापक मिलनी करवाई गई। स्कूल प्रिंसिपल हरजीत सिंह सैनी ने बताया कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार स्कूल में माता-पिता की अध्यापक मिलनी का प्रबंध किया, ताकि विद्यार्थियों के व्यवहार और पढ़ाई संबंधित उनके परिजनों के साथ विचार साझे किए जा सके। इस समय पूर्व पार्षद लहरी सिंह, महिला अकाली नेता परमजीत कौर के अलावा अध्यापक संतोष कुमारी, राज कुमारी, चंचल रानी, हरप्रीत सिंह, बिमल जैन आदि मौजूद थे।
डीसीने विकास कार्यों की समीक्षा की
मानसा। जिलेमें चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने बचत भवन में संबंधित अधिकारियों की मीटिंग में विकास कार्य समय पर पूरा करने की हिदायत की। डीसी शर्मा ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल स्कीम के अलावा शगुन स्कीम समेत अन्य सरकारी स्कीमों को भी लाभपात्रियों तक पहुंचाया जाए। इस मौके एडीसी डी. हरिंदर सिंह सरा, एक्सइएन पंचायती राज बीएस ढिल्लों, जिला खुराक और सिविल सप्लाई कंट्रोलर मानसा नरिंदर सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर सतीश कपूर सहित अन्य िवभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जख्मीलोगों को अस्पताल पहुंचाया
बठिंडा। परसनाम नगर ओवरब्रिज पास एक बाइक सवार युवक पोल से टकरा कर गंभीर जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड उनके कार्यकर्ता विक्की गौतम गोयल ने जख्मी घायल जॉनी कुमार को आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। वहीं उन्होंने दो अन्य सड़क हादसों मेंं घायल मगुरमेल सिंह पुत्र भाग सिंह वासी कोटकपूरा, नीतीश शर्मा कुणाल शर्मा को भी अस्पताल पहुंचाया है।