पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • नौकर बैजनाथ के पुलिस ने नहीं लिए बयान, चाकू से किया था घायल

नौकर बैजनाथ के पुलिस ने नहीं लिए बयान, चाकू से किया था घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाॅर्थएस्टेट में बीते आठ फरवरी को घर में घुसकर मारपीट फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन नहीं लिया है। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कमलप्रीत कौर ने पुलिस पर यह आरोप लगाए। घायल कमलप्रीत कौर का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत 181 हेल्प लाइन पर भी कर दी है पर घटना को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।

आठफरवरी को हुआ हमला: आठफरवरी को सोढ़ी परिवार के नौकर बैजनाथ पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया था। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती कमलप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए थे। उनके नौकर के बयान पुलिस ने अभी तक नहीं लिए हैं। हालांकि पुलिस बुधवार को सिविल अस्पताल आई भी थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं

पुलिसने अमनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, इंद्रप्रीत सिंह सहित कुल सात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। तरनजीत सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने जमानत ले ली है।

जमानत की जानकारी नहीं

^आरोपियोंको जमानत मिल गई है इस बात की जानकारी हमें नहीं है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की थी पर उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अंग्रेजसिंह, एसएचओ, थाना सिविल लाइंस, बठिंडा।

खबरें और भी हैं...