पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रास्ते को लेकर पीआरटीसी वर्कर्स और ट्रैफिक पुलिस उलझी, एक घंटे जाम

रास्ते को लेकर पीआरटीसी वर्कर्स और ट्रैफिक पुलिस उलझी, एक घंटे जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड पर शाम के समय कई बसें लेट, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

भास्करसंवाददाता|बठिंडा

बसस्टैंड में इंट्री को लेकर तोड़ी गई दीवार को फिर से बनाने को लेकर उठे विवाद में वीरवार को बस स्टैंड में एक घंटे तक जाम लगाकर रखा गया। इस दौरान देर सांय चलने वाली सैकड़ों बसें तय समय से लेट चली, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक जाम की रहनुमाई पीआरटीसी के आला अधिकारी करते रहे। हालांकि पीआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने जाम नहीं लगवाया जबकि जाम ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने किया है। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज गुरशरण सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने चल रहे विवाद में लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए कहा जबकि जाम लगाकर बैठे पीआरटीसी वर्करों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यहथा मामला :बस स्टैंडमें वाहनों के लग रहे जाम की समस्या को हर करने के लिए करीब साढ़े तीन फुट जगह के आसपास दीवार को ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी की सहमति के बाद तोड़ा गया था। इसे बुधवार को फिर से बनाया जाने लगा। कारण बताया गया कि इसमें दुकान बनाने का प्रस्ताव है। नगर निगम के एसडीओ गुरप्रीत सिंह और बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंकुश ने वीरवार को मौके का मुआयना किया वहां बन रहे निर्माण को रुकवाने के लिए कहा था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पीआरटीसी वहां दुकान की ऑक्शन दे रही है जो कानूनन गलत है। इसके बाद निगम अधिकारियों को बताया गया कि यहां दुकान का निर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि सुरक्षा के लिहाज से दीवार बनाई है। जब निर्माण फिर से किया जाने लगा तो ट्रैफिक पुलिस ने घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद पीआरटीसी से जीएम एमपी सिंह और ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर सिंह की रहनुमाई में दर्जनों पीआरटीसी कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया। इस दौरान बसों का आवागमन बंद करने की घोषणा कर दी। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज गुरशरण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाया कि जाम लगाए लेकिन कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा-अवैध निर्माण को लेकर कर रहे गुमराह

ट्रैफिकपुलिस इंचार्ज गुरशरण सिंह ने कहा कि बस स्टैंड पर बिना ऑक्शन मंजूरी के दुकान बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें जहां एडवाइजरी कमेटी की सहमति से दीवार को तोड़ा गया वहीं अब फिर से इसमें दीवार कर रास्ता बंद किया जा रहा है वहीं लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब इसमें ट्रैफिक पुलिस को जानबूझकर गलत आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है।

मनमानी करने का आरोप

ट्रैफिकएडवाइजरी कमेटी के को-कन्वीनर अनिल भोला ने कहा कि पीआरटीसी अधिकारी बस स्टैंड में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। पीआरटीसी के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कुछ लोगों की मनमानी पर रोक लगाने की भी मांग रखी।

निष्पक्ष जांच होगी: एसपी

एसपीसिटी देशराज ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। इसमें आम लोगों को परेशान करने के लिए जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी वहीं अगर किसी ने गैरकानूनी काम किया है या फिर कानून अपने हाथ मे लिया है उसके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस परेशान कर रही: जीएम

पीआरटीसीजीएम एमपी सिंह और ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर सिंह एसपी सिटी देशराज से मिले आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस उन्हें परेशान कर रही है जिसमें पीआरटीसी की तरफ से किए जा रहे निर्माण को गिराया जा रहा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। वही जसविंदर सिंह ने कहा कि पीआरटीसी वर्करों को उन्होंने जाम लगाने के लिए नहीं कहा बल्कि ट्रैफिक पुलिस ने जाम लगाने के लिए वर्करों को उत्साहित किया है। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी इसके बाद बनती कार्रवाई होगी।

पीआरटीसी वर्करों की तरफ से बठिंडा बस स्टैंड में गेट पर लगाया गया जाम जिसके कारण आम पब्लिक को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। फोटो: अश्वनी

खबरें और भी हैं...