चाइना डाेर को आग के हवाले किया
शहरमें संस्थाओं की ओर से चाइना डोर का विरोध किया जा रहा है। नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने वीरवार को लोगों से चाइना डाेर लेकर आग के हवाले की।
संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि संस्था को अब तक 150 लोगों ने चाइना डोर वापस की है। इससे पहले संस्था की ओर से पुराना थाना चौंक, अमरीक सिंह रोड परसराम नगर चौंक में चाइना डोर को आग के हवाले करते हुए नष्ट किया जा चुका है। इस मौके पर संस्था के खूनदान यूनिट इंचार्ज रूबल जौड़ा, फाइनांस सचिव साहिल गोयल, सदस्य अनमोल जौड़ा, रमन कुमार, शिवम शर्मा के अलावा किकर बाजार के दुकानदार उपस्थित हुए। इसके अलावा अन्य संस्थाओं ने भी लोगों को जागरूक किया।
बठिंडा में नौजवान वैलफेयर सोसायटी के वर्कर चाइना डोर को जलाकर उसका विरोध करते हुए।