गेहूं स्टोर कर मंहगे दाम पर बेचती थी डीपो होल्डर
बठिंडा|बिना मंजूरीअवैध रूप से अनाज को स्टोर कर उसे मंहगे दाम पर ग्राहकों को सप्लाई करने वाली एक महिला डीपो होल्डर को थाना फूल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
महिला डिपो हाेल्डर के साथ एक ट्रैक्टर चालक को भी पकड़ा गया है। जबकि आरोपियों के साथ मिलकर इस गोरखधंधे में मदद करने वाला एक बिचौलिया अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
एसआई अजैब सिंह के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव भाईरुपा में महिला किरन मित्तल जो बतौर डिपो होल्डर काम करती है डिपो ही आड़ में अपने घर में अवैध रूप से गेहूं स्टोर कर रखती थी। बाद में उसे महंगे दाम पर आगे ग्राहकों को बेचती थी। इस काम में ट्रैक्टर चालक जसवीर सिंह तथा मैगी उर्फ रिंकू निवासी भाईरुपा जो इस गोरखधंधे में सप्लायर का काम करता था भी शामिल है। आरोपी महिला ने बिना किसी मंजूरी के अपने घर में अवैध रूप से साढ़े 23 क्विंटल गेहूं स्टोर किया हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कर गेहूं को अपने कब्जे में लेकर मौके से किरन मित्तल तथा जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका तीसरा साथी मैगी उर्फ रिंकू मौकेे से फरार हो गया।