मंदिर के गोलक तोड़ नकदी और हजारों का सामान चोरी
बठिंडा|परसराम नगरस्थित श्री नव दुर्गा मंदिर में बुधवार की रात हजारों रुपयों का कीमती सामान तथा मंदिर में रखे गोलक से नकदी चोरी कर ली गई। घटना का पता उस समय चला जब पुजारी वीरवार सुबह मंदिर में पहुंचा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ, थाना कैनाल कॉॅलोनी पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को साथ लेकर मंदिर पहुंचे और प्राथमिक कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद डिमरी ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 7 बजे जब वो मंदिर में आया तो देखा मंदिर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मंदिर में लगी घंटी गायब थी। मंदिर में रखा गोलक भी चोरी हो चुका था जिसमें करीब 500 रुपयों का चढ़ावा था। मंदिर में रखी तांबे की 7 गड़बी,1 गिलास, पीतल की दो घंटी, 1 शिवालय की गागर तथा 1 कांशी की थाली भी चोरी हो चुकी थी। चाेर जाते समय मंदिर के ही पिछले हिस्से में गोलक तोड़कर उसमें से पैसे निकालकर गोलक वहीं छोड़कर फरार हो गए।