चाइना डोर बेचते एक पकड़ा
बठिंडा | चोरीछिपे प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने वाले एक पतंग विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाइना डोर भी बरामद हुई है। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव मित्तल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय किला रोड पर बतौर पतंग विक्रेता काम करने वाला अमन कुमार निवासी सीडिया वाला मोहल्ला चोरी छिपे प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के यहां रेड की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 गुट्टे चाइना डोर बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। संजीव मित्तल ने बताया कि शहर में बसंत पंचमी के उत्सव को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर द्वारा चाइना डोर से आम जनता के साथ घटित हुई घटनाओं को रोकने के लिए पाबंदी लगाई हुई है। वहीं एसएसपी स्वप्न शर्मा द्वारा चाइना डोर बेचने वालों के साथ सख्ती से निपटने की दी गई है।