दवा दिलाने के बहाने किया नाबालिग से दुष्कर्म, केस
बठिंडा | नाबालिगलड़की को दवा दिलाने के बहाने एक युवक ने किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। थाना सदर बठिंडा पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बीड़ तलाब निवासी 15 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके माता पिता माली का काम करते हैं। वो भी उनके काम में हाथ बंटाती है। 5 फरवरी के दिन उसे बुखार हो गया था जिस कारण वो अपने परिजनों के साथ काम पर नहीं गई थी। वो घर में अकेली थी। इस दौरान उन्हीं के पड़ोस में रहने वाला गुरसाहिब सिंह जिसका उनके घर आना जाना था। ने उसे दवा दिलाने की बात कही। जान पहचान होने के चलते उसने आरोपी पर विश्वास कर लिया। वह उसे दवा दिलाने के बहाने अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गया और वहां जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो अंजाम ठीक नही होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।