गंदगी से लाेग परेशान
बठिंडा| मालरोड पर बने पेट्रोल पंप के साथ राजेश सिनेमा मार्केट की गली में गंदगी का आलम है। यहां जहां दुकानदारों ने पब्लिक गली में जनरेटर एसी रखकर पूरी गली में गंदगी फैला रखी है वही शौचालय की पाइप भी बाहर की तरफ लगा रखी है। इससे गली से गुजरने वाले लोगों को जहां परेशानी होती है वही साथ में बनी दुकानों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जरनल समाज पार्टी के प्रधान सुरेश गोयल ने बताया कि इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन इसमें किसी तरह की कार्रवाई करने की बजाय तर्क दिया जाता है कि लोगों की व्यक्तिगत जगह है इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं।