पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

याेग को जीवन का हिस्सा बनाएं: जसवीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयस्टेट बैंक ऑफ पटियाला रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बठिंडा की तरफ से रेडक्रॉस भवन में लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्लोथ हैंड बैग मैकिंग ट्रेनिंग कैंप के दौरान कोर्स कर रही लड़कियों के लिए तीन दिवसीय योग कैंप आज संपन्न हो गया।

कैंप के अंतिम दिन योग शिक्षक हर्ष शर्मा द्वारा लड़कियों को थाई-रेड, स्लीप डिस्क, कमर दर्द, आंखों सरवाइकल के रोगों को दूर करने के लिए आसन, प्राणायाम ध्यान करवाया। जिसमें भुजंगासन, सल्बासन, आंखों के व्यायाम, सिंह आसन, बृज आसन, योग मुद्रा आसन, प्रज्ञा योग, सूर्य नमस्कार आदि करवाए।

प्राणायाम में ओम का उच्चारण, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, उज्जई प्राणायाम की जानकारी दी। बैंक के डायरेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि योग जीवन जीने की कला है तथा इसे हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ज्वाइंट डायरेक्टर एम.एम बहल ने योग शिक्षक हर्ष शर्मा द्वारा दी गई सेवा की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे पी.एन. गर्ग एसएल सीसी इंचार्ज ने भी योग किया और वहां उपस्थित सभी लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। कैंप के अंत में बैंक डायरेक्टर जसवीर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर एम.एम बहल पी.एन. गर्ग एसएल सीसी इंचार्ज ने योग शिक्षक हर्ष शर्मा को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

योग क्रियाओं का अभ्यास करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...