पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्थाओं ने चलाया सफाई अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने वीरवार को नगर निगम बठिंडा के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न इलाकों की सफाई की गई।

इसी क्रम में समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम बठिंडा के सहयोग से शहर को साफ सुंदर बनाने के अभियान को जारी रखते हुए अफीम वाली गली तथा पंचवटी नगर में नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि संस्था सदस्य हिमांशु मित्तल के सहयोग से अफीम वाल गली तथा वालंटियर पंकज धवन की अगुवाई में पंचवटी नगर गली नं. 1 में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों विकास मिगलानी, नवीन सिंगला, राजीव सिडाना आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। वहीं योग सेवा समिति बठिंडा द्वारा स्थानीय सिविल स्टेशन में सफाई अभियान चलाया। राधे श्याम बांसल ने लोगों को अपील की कि वह भी शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए निगम का सहयोग करें और अपने घरों के आस-पास सफाई रखें। मौके पर योग गुरु राधे श्याम बांसल, राकेश नरूला, बाल कृष्ण, एनआर मित्तल, महिंदर, योगेश, जोशी,डा. वरिंदर बांसल, रविंदर कुमार, जसविंदर सिंह इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे।

सफाई करते सोसायटी के सदस्य।

खबरें और भी हैं...