लाल चंद चावला के निधन पर शोक व्यक्त किया
बठिंडा| बठिंडाविकास मंच की ओर से पावर हाऊस रोड स्थित आॅफिस में शोक सभा आयोजित की गई। मंच प्रधान राकेश नरूला ने बताया कि मंच सदस्य राजिंदर चावला के पिता लाल चंद चावला का 8 फरवरी को देहांत हो गया था। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से उनके नेत्रदान भी करवाए गए। मंच द्वारा स्व. ओम प्रकाश गर्ग प्रधान एम एचआर शिक्षण संस्थान को भी श्रद्धांजलि भेंट की गई उनकी समाज प्रति सेवाओं को भी याद किया गया। मंच सदस्य डा. रूपिंदर पुरी के पिता के.के पुरी सेवा मुक्त तहसीलदार के निधन पर भी गहरा शोक वक्त किया गया। मंच द्वारा अजमेर सिंह मान रेडक्रास के पूर्व सचिव के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखा गया बिछड़ी आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।