155 युवाओं ने किया रक्तदान
बठिंडा| नेशनलयूथ वीक के तहत विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में वीरवार को ज्ञानी जैल सिंह कैंपस के एनएसएस यूनिट की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस तथा इंजीनयिरिंग एंड टेक्सटाइल इंजीनयिरिंग डिपार्टमेंट ने शिरकत की। महाराजा रंजीत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. मोहनपाल सिंह ईशर ने रक्तदानियों को इस नेक काम में अपना सहयोग देने के लिए शाबाशी देकर उनकी हौसला अफजाई की। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. इंद्रदीप सिंह सरां की टीम ने रक्त एकत्र किया, इस दौरान 155 युवाओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने 6 को स्वच्छ भारत अभियान, 8 फरवरी को आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट की ओर से फ़र्स्ट ऐड इन मेडिकल एमरजेंसी कैंप लगाया गया।