पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के बाजारों में पार्किंग का नहीं हो सका विशेष इंतजाम

शहर के बाजारों में पार्किंग का नहीं हो सका विशेष इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवारसे नवरात्र आरंभ होते ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। लेकिन शहर के बाजारों में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक ट्रैफिक कंट्रोल करने वाहनों की पार्किंग के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है। दैनिक भास्कर की ओर से शुरू मुहिम के तहत जब वीरवार को बैंक बाजार, किकर बाजार, सिरकी बाजार, सदर बाजार का दौरा किया गया, तो देखा गया कि लगभग सभी बाजारों में ट्रैफिक का बुरा हाल है। बाजारों में पार्किंग की काेई व्यवस्था नहीं है।

यहहो सकते हैं इंतजाम: प्रशासनकी ओर से सिर्फ दिवाली के तीन दिनों के दौरान ही बाजार में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। दिवाली के दिनों में माल रोड पर स्कूलों में पार्किंग बनाई जाती है। लेकिन अन्य त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया जाता। अगर पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को तैनात कर दिया जाए तो इतनी ज्यादा समस्या नहीं आएगी। एक हल यह भी हो सकता है कि त्योहारों के सीजन में छुट्टी के बाद स्कूलों में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इससे लोग अपने वाहनों को वहां पर बिना किसी डर के पार्क कर बाजारों में सकते हैं।

^त्योहारों के दिनों में पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को पूरी गंभीरता से कंट्रोल किया जाता है। इन दिनों कहीं भी जाम लगे इसके लिए जगह जगह पर पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाते हैं। पुलिस मुलाजिमों की गिनती अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कर दी जाती है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से गश्त भी की जाती है। इसके अलावा दिवाली के दिनों में माल रोड पर बने हुए स्कूलों में पार्किंग की सुविधा दी जाती है। वहीं हर रोज स्कूलों में पार्किंग की सुविधा देने के लिए उनके द्वारा सुझाव दिया गया है। जसकारसिंह, ट्रैफिकइंचार्ज।

परेशानी के चलते नहीं जाते हैं बाजार

^बाजारमें ग्राहक को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोग यह सोचकर खरीददारी करते हैं कि आज का दिन शुभ हैं। लेकिन बाजार में उनको बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इस कारण कई लोग तो यह भी सोचकर ही बाजार में जाना छोड़ देते हैं। अजयराठौड़, बठिंडावासी।

फेस्टीवल के दिनोें हो सुरक्षा के इंतजाम

^त्योहारोंके दिनों में बाजार में महिलाएं ह