बच्चों ने किया पावर प्लांट का दौरा
मानसा| बठिंडाके एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को तलवंडी साबो पावर प्लांट के अधिकारियों द्वारा प्लांट को दौरा करवाया गया। इस मौके स्कूल के ५० बच्चों को प्लांट की जानकारी दी गई। लोक सेवा अधिकारी प्रीति रावत ने बताया कि तलवंडी साबो पावर प्लांट द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों स्कूली बच्चों को प्लांट के बारे में जानकारी दी जाती है। इस मौके कंपनी के अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ सवाल जवाब किए गए।