सड़क से सरकारी कार्यालयों तक बेसहारा पशुओं का जमावड़ा
बठिंडा|बठिंडा शहरमें इन दिनों बेसहारा पशुओं ने कोहराम मचा रखा है। वीरवार को दर्जन भर पशुओं ने पावर हाउस रोड, मिनी सचिवालय में जमकर आतंक फैलाया। इस दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ आवागमन करने वाले लोगों को भी घायल कर दिया। गांव हररायपुर में गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि गोशाला बनने के बाद ही शहरवासियों को बेसहारा जानवरों से कुछ राहत मिल सकेगी।वीरवार को जिला भलाई ऑफिसर में भी बेसहारा पशु देखने को मिले।
पशुओं ने पावर हाउस रोड और जिला प्रशासन दफ्तर में आतंक फैलाकर रखा इस दौरान लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बठिंडा में वीरवार को मुख्य राजमार्ग में बेसहारा पशुओं के झुंड ने लोगों को परेशान करके रखा वही कई हादसों का कारण भी बने। फोटो: एसएस सोनू