सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी लागू करने को की चेकिंग
पंजाबएंड हरियाणा हाइकोर्ट की हिदायत पर सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को लागू करने के लिए गठित स्टेट कमीशन ने वीरवार को जिला बठिंडा में विभिन्न स्कूलों की बस-वैनों की चेकिंग की।
इस दौरान स्कूलों के मुखियाओं एवं बस-वैन के ड्राइवरों को इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल मुखियाओं ने इन सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का सलीके से लागू करने पर अपनी सहमति जताई, वहीं अपना हल्फिया बयान में स्टेट कमीशन को स्कूली बस-वैनों में बताई कमियों को जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिया। स्टेट कमीशन की ओर से की गई चेकिंग के दौरान शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजविंदर सिंह गिल, डीटीओ लतीफ अहमद, जिला बाल सुरक्षा अफसर रवनीत कौर सिद्धू, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह भी मौजूद रहे। डीसी डॉ. बसंत गर्ग के निर्देशानुसार सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को लागू करने के लिए 17 फरवरी को सुबह 10 बजे पुलिस पब्लिक स्कूल में स्कूल बस वैन ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग कैंप में सभी स्कूल बस ड्राइवरों को शामिल होने का आह्वान किया गया है।