अगमरूप सिंह मिस्टर और शिप्रा मिस फेयरवेल बनी
बठिंडा |आदेश यूनिवर्सिटीकी ओर से एमबीबीएस बेच 2011 के सम्मान में उनके जूनियर्स बेच 2012 की ओर से फेयरवेल पार्टी वक्त-ए-रुख्सत का आयोजन किया गया। चांसलर डॉ. एचएस गिल ने युवाओं को जिंदगी में अच्छे मुकाम हासिल करने को प्रेरित किया। वाइस चांसलर डॉ. जीपीआई सिंह ने भी युवाओं को आशीर्वाद दिया। फेयरवेल में विभिन्न गतिविधियों के आधार पर अगमरूप सिंह को मिस्टर फेयरवेल जबकि मिस शिप्रा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। डॉ. हरकिरण कौर ने युवाओं को अपनी शिक्षा के बूते समाज में अच्छा रसूख बनाने सेवा भावी बने रहने का आह्वान किया। इस दौरान सभी स्टूडेंट्स ने म्युजिक की धमाकेदार धुनों पर मिलजुलकर डांस किया।