एडीसी(डी) शीना अग्रवाल ने संभाला पदभार
बठिंडा |आईएएस शीनाअग्रवाल ने वीरवार को एडीसी(डी) के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्टाफ की तरफ से उनका स्वागत किया गया। शीना अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह तनदेही से निभाएंगे। गौर हो कि शीना अग्रवाल 2012 बैच की आईएएस ऑफिसर है। इससे पहले वे लुधियाना नगर निगम में सहायक कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। एडीसी(डी) ने कहा कि जिले भर में चल रहे विकास कार्य के काम समय पर पूरे हो सके यह उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। लोगों को साफ सुथरा प्रशासन मिले यह भी उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। लोगों संबंधी मुद्दों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। एडीसी शीना ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वर्किंग डे में उनसे काम के सिलसिले में मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जिले भर में चल रहे विकास कार्य के प्रोजेक्ट की समीक्षा भी वे जल्द करेगी ताकि उसी के अनुसार काम करने की अगली प्लानिंग बनाई जा सके।