एनएफएल प्रबंधक ने की रामहेत के परिवार की मदद की घोषणा
बठिंडाअमृतसर रोड पर न्यू दीप बस सर्विस की टक्कर से एनएफएल में काम कर रहे माली रामहेत की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलवाने की मांग लोजपा की तरफ से की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने बेशक मृतक रामहेत के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया था पर मृतक के परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा कहीं से नहीं मिला था जिसके चलते शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। वीरवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लोजपा के प्रदेश प्रधान किरनजीत सिंह गहरी ने बताया कि वीरवार को पीड़ित परिवार के मेंबर की एक बैठक डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि एनएफएल प्रबंधकों ने भरोसा दिलवाया है कि मृतक रामहेत के परिजन को आर्थिक मदद के साथ पेंशन भी दी जाएगी। मृतक रामहेत के बेटे मनोज को भी नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलवाया गया। गहरी ने बताया कि बस कंपनी ने भी मृतक के परिजनों को बनता क्लेम देने की बात कही है। भरोसा मिलने के बाद मृतक के शव का रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया।
बठिंडा में न्यू दीप बस के साथ हादसे में मारे गए व्यक्ति को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर वीरवार को बैठक करते हुए लोजपा के प्रदेश प्रधान किरणजीत सिंह गहरी मृतक के परिजन।