पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्र सेविका का तरुणी सम्मेलन कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |आरएसएस केमहिला विंग राष्ट्र सेविका समिति की ओर से 80 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में तेजोमय भारत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की संपर्क प्रमुख नीलम त्रिखा ने बताया कि भारत के गौरवशाली इतिहास और युवा वर्ग में परिवर्तन लाने के लिए समिति की ओर से देश भर में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे एसएसडी मोतीराम कन्या महाविद्यालय में होने वाले सम्मेलन में महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वयं संस्कृति, संस्कार जैसे गुणों को जागरूक किया जाएगा। सम्मेलन में 17 से 45 साल तक की महिलाओं को एकत्र करके भारत के अनेकता में एकता के गौरवमयी व्यवहार से अवगत कराया जाएगा। सम्मेलन में सुष्मिता गुप्ता, मोतीराम स्कूल की प्रिंसिपल सुजाता, आर्य समाज स्कूल की रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल उषा शर्मा, डॉ. अंशुल गुप्ता, नवदीप, सिम्मी वर्मा विशेष मेहमान होंगे जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर नीलम जी मोहाली बौद्धिक चर्चा करेंगी। इस दौरान लड़कियां लाठी चलाने एवं जूडो-कराटे मार्शल आर्ट का डेमोस्ट्रेशन देंगी।

खबरें और भी हैं...