पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • दो दिन पहले नगर निगम कमिश्नर बनी ईशा कालिया का तबादला

दो दिन पहले नगर निगम कमिश्नर बनी ईशा कालिया का तबादला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|दो दिनपहले ही बठिंडा नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभालने वाली आईएएस अफसर ईशा कालिया को तबादला फाजिल्का जिले में कर दिया गया है। फाजिल्का में ईशा कालिया डिप्टी कमिश्नर का पदभार संभालेंगी। वहीं फाजिल्का के डीसी रविंदर सिंह को तबदील कर पीआरटीसी का डायरेक्टर बनाया गया है। साल 2009 बैच की आईएएस अफसर ईशा कालिया हाल ही में शुरू की गई बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ मुहिम में एक दिन के लिए अपने सपनों को पूरा करने के अभियान को लेकर काफी चर्चा में रही। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस अभियान के लिए विशेष तौर पर सम्मान दिया गया। इस मुहिम में वह लड़कियों को एक दिन पुलिस प्रशासकीय अधिकारी बनने का अवसर देती है जिसे देशभर में सराहा गया है। फिलहाल बठिंडा नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार फिर से बीडीए अधिकारी अनिल गर्ग को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...