पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड कबड्डी लीग में दावा पांच हजार दर्शकों को जुटाने का था लेकिन वीआईपी गैलरी भी रही खाली

वर्ल्ड कबड्डी लीग में दावा पांच हजार दर्शकों को जुटाने का था लेकिन वीआईपी गैलरी भी रही खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भठिंडा. भले ही वर्ल्ड कबड्डी लीग को नाम तो विश्वस्तरीय लीग का दे दिया गया है लेकिन इसके इंतजामात लोकल लेवल के भी नहीं हैं। क्योंकि लीग में भाग लेने के लिए आई टीमों को ऑटो रिक्शा पर आना पड़ा। क्योंकि लीग आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया था। यो यो टाइगर्स टीम के खिलाड़ी लीग में भाग लेने के लिए ऑटो रिक्शे से ग्रांउड तक पहुंचे।

लीग का उद्धघाटन पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान प्रदेश मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के द्वारा किया गया। जबकि जिला सेशन जज तेजविंदर सिंह, उनकी धर्म पत्नी गुलचू जौली, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर,जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, लीग के कमिश्नर प्रगट सिंह आदि विशेष तौर पर पुंचे। वहीं यो यो टाइगर्स के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए फिल्‍मी सितारा गैवी चहल विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे।
पंजाब थंडर्स टीम के निरवैर हुए घायल

पंजाब थंडर्स टीम के साथ मैच खेलते हुए यो यो टाइगर्स के जाफी निरवैर सिंह के माथे पर चोट लग गई। मौके पर प्राथमिक देने के बाद उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया। यो यो टाइगर्स टीम के कैप्टन मनमिंदर सरां ने मैच को जीतने का श्रेय अपनी पूरी टीम की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने जीतने के लिए पहले बहुत अभ्यास किया था। यूनिटी के साथ खेलने के कारण लही जीत प्राप्त हो पाई है। उन्होंने जीतने के बाद उनका हौसला बढ़ाने आए बालीवुड अभिनेता गैवी चहल को मुबारकबाद दी।
मनमिंदर मैन ऑफ मैच, यादविंदर बेस्ट जाफी
पंजाब थंडर्स यो यो टाइगर्स के बीच हुए मैच में यो यो टाइगर्स टीम के कैप्टन मनमिंदर सिंह को मैन आॅफ मैच का अवार्ड दिया गया जबकि पंजाब थंडर्स के यादविंदर सुरखपुर को बेस्ट जाफी के खिताब से नवाजा गया। मनमिंदर सिंह ने मैच में कुल 21 रेड डाली और 20 अंक प्राप्त किए जबकि गुरसेवक गोलड़ी,संदीप कुमार अंग्रेज सिंह ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। जाफियों में से निरमैल सिंह ने विजेता टीम के लिए अच्छे जफफे लगाए। कुलवीर ग्रेवाल,हरदीप ढिल्लों सोहन रुड़की ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। पंजाब थंडर्स के लिए सुलतान सिंह ने 23 रेड डाले और 21 अंक प्राप्त किए जबकि यादविंदर यादा ने 5 जफफे लगाए।

नाम की रही फ्री एंट्री
आयोजकों द्वारा खेल मैदान में पांच हजार दर्शकों को जुटाने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन वीआईपी गैलरी सहित अन्य कुर्सियां भी खाली रही। जबकि आम लोगों की गैलरी में अच्छी भीड़ देखने को मिली। भले ही बठिंडा में लीग को देखने के लिए फ्री कर दिया गया था। लेकिन फिर भी दर्शकों का रिस्पांस कम ही मिला।
पुलिस ने राेके खिलाड़ी
पंजाब थंडर्स टीम के एक खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह जब वीआईपी गेट से गाड़ी से अंदर जाने लगा तो उनको पुलिस द्वारा गेट पर ही रोक लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वो पंजाब थंडर्स टीम का खिलाड़ी हैं और 10 मिनट में उनका मैच शुरू होने वाला है, तो भी पुलिस वाले नहीं माने। उन्होंने कहा कि गाड़ी को वो बाहर खड़ी कर देते हैं लेकिन उनको अपनी किट को तो अंदर ले जाने दो। लेकिन पुलिस ने उनको किट भी नहीं ले जाने दी।

निक्कू को मेन गेट से इंटर नहीं होने दिया

लीग में रंग बांधने के लिए आए गायक इंद्रजीत निक्कू को पुलिस के जवानों के द्वारा मुख्य गेट से इंटर नहीं होने दिया गया। इसके कारण वो दिए गए समय से लेट ग्रांउड में पहुंच पाए। लेट आने के कारण उनको सिर्फ पांच मिनट ही परफॉर्म करने के लिए दिए गए। जबकि आयोजन से पहले पूरा प्रचार-प्रसार किया कया था कि निक्कू अपनी लाइव प्रस्तुति के दौरान खूब रंज जमाएंगे मगर उन्हें गाने के लिए वक्त ही कम मिला।