शहीद-ए-आजम भगत सिंह गेम्स 14 से, 934 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
शहीदेआजम भगत सिंह पंजाब गेम्स मेन-वुमेन अंडर 25 कैटेगरी 14 से 19 फरवरी तक करवाए जा रहे हैं। इन खेल मुकाबलों में नेशनल स्टाइल सर्कल स्टाइल कबड्डी के मुकाबले कराए जाएंगे जिनमें सभी 22 जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मुकाबलों की तैयारियों को फाइनल टच देने को बुलाई बैठक में डीसी डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि छह दिवसीय खेल मुकाबलों में 516 लड़के एवं 418 लड़कियों अपने आफिशियल टीम के साथ इन खेल मुकाबलों में शिरकत करेंगे।
डॉ. गर्ग ने बताया कि 14 फरवरी को लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों खेल मुकाबलों का उद्घाटन करेंगे जबकि 19 फरवरी को समापन समारोह में ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका होंगे। उद्घाटन अवसर पर बठिंडा श्री मुक्तसर साहेब के दरम्यान रस्साकशी शो मैच होगा। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों में 25 लाख रुपए का नगद इनाम बांटा जाएगा, इनमें सर्कल स्टाइल टीमों में 12 मेंबर होंगे जबकि नेशनल स्टाइल टीम में 14 मेंबर खेलेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता टीम के प्रति खिलाड़ी को 25 हजार रुपए जबकि उपविजेता टीम को 17 हजार रुपए तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 12 हजार रुपए प्रति खिलाड़ी इनाम दिया जाएगा।
डीसी ने बताया कि दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प काउंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि उन्हें शहर में आते ही मदद मिल सके। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए गुरु हरकृष्ण स्कूल, एमएसडी स्कूल, एसएसडी पब्लिक स्कूल, एसएसडी मोतीराम स्कूल, एमएचआर स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, भोजराज स्कूल दशमेश स्कूल में प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही पब्लिक हेल्थ विभाग को खिलाड़ियों के ठहराव स्थल का निरीक्षण करके बाथरूम, पाखाना एवं अन्य सुविधा यकीनी बनाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों एवं उनके आफिशियल्स के खाने-पीने का बेहतर प्रबंध किया गया है, वहीं सेहत विभाग को जरूरत मुताबिक टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीसी डेवलपमेंट शीना अग्रवाल, जिला माल अफसर अवतार सिंह मक्कड़, जिला स्पोर्ट्स अफसर सरोज धीमा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रेस का जानकारी देते डीसी डॉ. बसंत गर्ग
बठिंडा|स्टेट बैंकआफ पटियाला की ओर से जोनल स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट के तहत बुधवार की शाम सिविल लाइंस क्लब में इनडोर गेम्स कराई गई। बठिंडा जोन के अधीन पड़ते बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की विभिन्न ब्रांचों के 60 से अधिक खिलाड़ी बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कैरम मुकाबले में अपने जौहर दिखाए। शुक्रवार को घोषित परिणाम में विजेताओं को डीजीएम एनके पालीवाल, जोनल सेक्रेटरी अमरीक सिंह, राकेश जैन की ओर से सम्मानित किया। इन खेल मुकाबलों में पहली तीन पोजिशन हासिल करने वाले खिलाड़ी पटियाला में 13 14 फरवरी को होने वाले इंटर जोन टूर्नामेंट में भाग लेंगे। जोनल स्पोर्ट्स कमेटी के सचिव राजिंदर गर्ग ने बताया कि बठिंडा जोन की क्रिकेट टीम बनाई गई जोकि पहली बार 12 फरवरी को अपना कौशल दिखाएगी। स्पोर्ट्स मीट में सेक्रेटरी राजिंदर गर्ग, उपप्रधान जगमोहन, एजीएम लाजपतराय गोयल, नरिंदर बांसल, एसएस हंस, अशोक गोयल, राकेश गुप्ता, वीके शर्मा, राजीव गोयल, गुरमीत कौर, भूषण सिंगला, नीरा सचदेवा, पूनम गोयल का योगदान रहा।
येरहे परिणाम : कैरमसिंगल मेन में रमेश फुटेला, ्वुमेन में वंदना नरूला बैडमिंटन सिंगल मेन अप टू 30 ईयर में, मनीश कुमार, बेडमिंटन सिंगल मेन 30-40 ईयर में राजिंदर पताका, बेडमिंटन सिंगल मेन 40-50 ईयर में तरसेम गर्ग, बेडमिंटन सिंगल मेन अबव 50 ईयर में, मनोज शर्मा, बेडमिंटन सिंगल वुमेन अप टू 30 ईयर में अमरिंदर कौर, बेडमिंटन सिंगल वुमेन 40-50 ईयर में वंदना नरूला, बेडमिंटन सिंगल वुमेन अबव 50 ईयर में सुनीता आहूजा, टेबल टेनिस सिंगल मेन में धीरज डाबरा, टेबल टेनिस सिंगल वुमेन में नीरा सचदेवा