तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी टक्कर, गंभीर जख्मी, पर्चा
बठिंडा| संतपुरारोड पर खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर दे मारी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कोतवाली पुलिस ने जख्मी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गुरमेल सिंह निवासी प्रेम नगर, कोटकपूरा ने बताया कि 8 फरवरी को वो रेलवे स्टेशन चौक, संतपुरा रोड पर किसी काम से खड़ा था। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक तेज रफ्तार से कार लेकर आया ओर सीधे उसकी टांगों के कार दे मारी। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।