20 नशीली शीशी और 250 गोलियों समेत व्यक्ति को पकड़ा
बठिंडा| थानानहियांवाला पुलिस ने गश्त नाकाबंदी दाैरान नशीली दवा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली दवाएं भी बरामद हुई है। नहियांवाला थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान एएसआई सुरजीत सिंह चौकी इंचार्ज किल्ली निहाल सिंह वाला की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव किल्ली निहाल सिंह वाला के पास शक के अाधार पर गगनदीप सिंह निवासी देसुजोधा, हरियाणा को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 नशीली शीशियां तथा 250 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।