पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पीआरटीसी वर्करों ने रास्ते को लेकर लगाया जाम, आम लाेग हुए परेशान

पीआरटीसी वर्करों ने रास्ते को लेकर लगाया जाम, आम लाेग हुए परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसस्टैंड में इंट्री को लेकर तोड़ी गई दीवार को फिर से बनाने को लेकर उठे विवाद में वीरवार को बस स्टैंड में एक घंटे तक जाम लगाकर रखा गया। इस दौरान देर सांय चलने वाली सैकड़ों बसे तय रूट से लेट चली, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि ट्रैफिक जाम की रहनुमाई पीआरटीसी के आला अधिकारी करते रहे जबकि जनता परेशानियों से जूझती रही। हालांकि पीआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने जाम नहीं लगवाया जबकि जाम लगवाने का काम ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने किया है। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज गुरशरण सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने कहा जबकि जाम लगाकर बैठे पीआरटीसी वर्करों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

यहथा मामला :जाम कीसमस्या को हल करने के लिए करीब साढ़े तीन फुट जगह के आसपास दीवार को ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी की सहमति के बाद तोड़ा गया था। इसे बुधवार को फिर से बनाया जाने लगा। इसमें नगर निगम के एसडीओ गुरप्रीत सिंह और बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंकुश ने वीरवार को मौके का मुआयना किया वहां बन रहे निर्माण को रुकवाने के लिए कहा था, जब निर्माण फिर से किया जाने लगा तो ट्रैफिक पुलिस ने घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद पीआरटीसी से जीएम एमपी सिंह और ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर सिंह की रहनुमाई में दर्जनों पीआरटीसी कर्मचारियों ने बसों का आवागमन बंद करने की घोषणा कर दी।

पीआरटीसी वर्करों की तरफ से बठिंडा बस स्टेंड में गेट पर लगाया गया जा्म।

खबरें और भी हैं...