पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • डेढ़ महीने पहले चोरी बाइक का पुलिस ने अब दर्ज किया मामला

डेढ़ महीने पहले चोरी बाइक का पुलिस ने अब दर्ज किया मामला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पुलिसके सुरक्षा इंतजामों को धत्ता बताते हुए चोर इलाके में लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था से लैस रहने वाले जिला कचहरी परिसर से करीब डेढ़ महीने पहले चोरी हुई एक बाइक के मामले में पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी हाजीरतन चौक, बठिंडा ने बताया कि 19 जनवरी को वो अपने स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर किसी काम के सिलसिले में जिला कचहरी परिसर में आया हुआ था। उसने मोटरसाइकिल परिसर की पार्किंग में खड़ा किया था। जब वो वापस अाया तो देखा उसका मोटरसाइकिल गायब था।

खबरें और भी हैं...