पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • कंप्यूटर अध्यापकों ने धरना देकर किया रोष प्रदर्शन

कंप्यूटर अध्यापकों ने धरना देकर किया रोष प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटरअध्यापक यूनियन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिला हेडक्वार्टरों पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन की कड़ी में वीरवार को सैकड़ों कंप्यूटर अध्यापकों ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस प्रशासन ने उनकी घेराबंदी करके उन्हें रोष मार्च एवं मेन सड़क जाम करने से रोके रखा और समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को प्रदर्शनकारियों ने मांगों का ज्ञापन देने से मना कर दिया। आखिर डीसी से जिला कमेटी की बैठक कराई गई जिन्होंने सीएम के अस्वस्थ होने के चलते 23 फरवरी को डीजीएसई से बैठक का टाइम लेकर दिया।

जिला प्रधान प्रदीप मलूका ने कहा कि 3 जनवरी को प्रांतीय रैली के दौरान तहसीलदार कंवलदीप सिंह ने 18 जनवरी की सीएम से बैठक फिक्स करवाई लेकिन चंडीगढ़ जाने पर उन्हें किसी तरह की सीएम बैठक होने का कहकर टरका दिया गया हालांकि एसडीओ अनमोलदीप सिंह के फोन कॉल पर भी सीएम हाऊस के कर्मियों ने अनदेखा कर दिया। ऐसे हालातों से निपटने के बाद एसडीएम तहसीलदार को ज्ञापन देने उनके आश्वासन पर किसी प्रकार का विश्वास नहीं करने का फैसला लिया गया।

महासचिव हरचरण सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने कंप्यूटर अध्यापकों को पिक्टस सोसाइटी में रेगुलर तो कर दिया है पर कभी भी रेगुलर मुलाजिम जैसी सुविधा लाभ नहीं दिए। प्रदेश में काम कर रहे समूह कंप्यूटर अध्यापकों को बिना शर्त पर वोकेशनल मास्टर के ग्रेड समेत शिक्षा विभाग में शामिल करना उनकी प्रमुख मांग है।

जिला प्रेस सचिव नवदीप शर्मा ने कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी, इसी कड़ी में 21 फरवरी को मोहाली में प्रदेश स्तरीय रैली की जा रही है। उपप्रधान सुखदेव सिंह, सर्बजीत सिंह, पंकज कांसल, गुरप्रीत सिंह, आशु सिंह, कुलवंत सिंह, बलकरण सिंह, मनदीप, भारतभूषण, राजनदीप बांसल, अनुराग, प्रतिभा, रचना, मीनू, हरजिंदर, रमन, अरूण कुमार, विकास गर्ग ने भी संबोधित किया।

बठिंडा में कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए।

खबरें और भी हैं...