14 फरवरी को लगाया जाएगा मुफ्त चेकअप कैंप
मानसा| सहाराजन सेवा क्लब मानसा द्वारा एक विशाल मुफ्त मेडिकल चैकअप होली हार्ट स्कूल खूह वाली गली में 14 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते क्लब प्रधान नरेश बिरला महासचिव रमेश जिंदल ने बताया कि इस मौके मैक्स सुपर अस्पताल बठिंडा के डा.अमित गर्ग एमडी,डीएम पेट जिगर के माहिर पहुंच रहे है।इस कैंप का उद्घाटन हलका विधायक प्रेम मित्तल करेंगे ओर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन प्रेम अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचेंगे कैंप इंचार्ज जीवन रल्ला ने बताया कि इस मौके जरूरतमंद व्यक्तियों के टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे।