मैच शुरू होते ही बंद हुई फ्लड लाइट्स
पहलेदिन से ही अव्यवस्थाओं में घिरे विश्व कबड्डी लीग के आखिरी दिन सोमवार को तो उस समय हद हो गई जब मैच के बीच ही मैदान की फ्लड लाइट्स बंद हो गई। आधे घंटे तक केवल दो फ्लड लाइट्स के बीच बेहद कम रोशनी में खिलाड़ी दांव-पेच लगाते रहे। शनिवार और रविवार को बेहद कम दर्शक जुटने के बाद सोमवार को कुछ दर्शक तो नजर आए मगर लाइट्स बंद होने से उनका मजा किरकिरा हो गया। यो-यो टाइगर्स और यूनाइटेड सिंग्स के बीच पहला मैच शाम 6.20 पर जैसे ही शुरू हुआ फ्लड लाइट्स बंद हो गई।
व्यवस्थाओं की भद्द पिटने से आयोजकों में हड़कंप सा मच गया और सारी गाज इलेक्ट्रिक विंग पर गिरी। क्योंकि फ्लड लाइट को सप्लाई देने वाला 2100 हॉर्स पॉवर का साइलेंट जेनरेटर ट्रिप हो गया था। इलेक्ट्रिक विंग के आधा दर्जन कर्मचारियों ने अपनी ओर से भले ही तेजी दिखाई हो लेकिन जेनरेटर को ठीक करने में करीब आधा घंटा लगा। शाम 6.45 बजे जेनरेटर ठीक होने से फ्लड लाइट की रोशनी से कबड्डी मैदान रोशन हो पाया। इस कशमकश में आयोजकों की व्यवस्थाओं की पोल खुलकर उजागर हुई, ओवर कांफीडेंस की बदौलत ही फ्लड लाइट्स जलने के कुछ समय बाद ही जेनरेटर ट्रिप कर गया जबकि इसे पहले से चलाकर जेनरेटर सेट की क्षमता जांची जानी चाहिए थी।
आखिरीदिन कुछ भीड़ से आयोजक दिखे कुछ खुश : हॉकीएस्ट्रोटर्फ स्टेडियम आज भरा-भरा दिखा, आखिरी दिन के मुकाबलों में कबड्डी प्रेमियों ने विशेष उत्साह दिखाया। लगातार दो दिनों से खाली रहने वाले स्टेडियम की कुर्सियां एवं स्टेयर्स पर दर्शकों की भीड़ रही। वीआईपी एवं वीवीआईपी ब्लॉक में संतोषजनक दर्शक थे जबकि आम पब्लिक का ब्लाक में जबरदस्त भीड़ रही। इन दर्शकों में ज्यादातर येलो, रेड, ग्रीन, व्हाइट टी शर्ट वालों की तादाद ने मेनुप्लेटिड रश होने का संकेत दिया और इनमें अजब का जोश भी था जोकि दोनों ओर के खिलाड़ियों के प्वाइंट बनने पर झूम उठता। पंजाबियों की मां बोली खेल कबड्डी के वर्ल्ड लीग मुकाबलों के बावजूद दर्शकों नहीं जुट पा रहे थे लेकिन आज तीसरे दिन आयोजक भीड़ जुटाने में सफल रहे।
हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर कबड्डी मैच के दौरान फ्लड लाइट्स बंद होने के कारण मैदान में बेहद कम रोशनी थी।
अमरजीत के शानदार गीतों पर दर्शकांे ने खूब एन्ज्वाय किया।
कबड्डी मैच शुरू होने से पहले गायक अमरजीत शानदार प्रस्तुित दी।
मनमिंदर घायल, यो यो टाइगर्स को नुकसान
य