पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी पत्रकारिता का अभी और विकास होगा : जोशी

हिंदी पत्रकारिता का अभी और विकास होगा : जोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबहिंदी पत्रकारिता का जबरदस्त विस्तार हुआ है। इसमें रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। बीस सालों में हिंदी पत्रिकाओं के जो बहु- संस्करण निकले हैं , उससे हिंदी पत्रकारिता नए सिरे से जीवंत हो गई। अब हिंदी पत्रकारिता बाजार से भी जुड़ गई है। इसका आधुनिकीकरण भी हो गया है। ये कहना है माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता संचार यूनिवर्सिटी भोपाल के रिटायर्ड वीसी राम शरण जोशी का। वे सोमवार को केंद्रीय यूनिवर्सिटी में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत के लिए अाए हुए थे। उन्होंने कहा कि अच्छी बात तो ये है कि हिंदी पत्रकारिता आधुनिक तकनीक से इसका गहरा संबंध हो गया है और इसकी वजह से हिंदी अखबारों की लोकप्रियता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा मेरे मत में आने वाले 20 सालों में हिंदी पत्रकारिता का और ज्यादा विकास होगा। क्योंकि साक्षरता जानने वालों की संख्या बढ़ रही है।

हिंदीपत्रकारों को अच्छे अध्ययन की है जरूरत : अबहिंदी पत्रकारों को अच्छे अध्ययन की जरूरत है। हम राजनीतिक पत्रकारिता पर ही डिपेंड रहने लगे हैं और नेताओं के इर्द गिर्द ही घूमते हैं। जबकि हम ज्ञान के अन्य क्षेत्रों के प्रति हम उदासीन रहते हैं। अंग्रेजी पत्रकारिता को चुनौती देने के लिए ये जरूरी है कि हम ज्ञान के अन्य क्षेत्रों जैसे कि इतिहास,समाज शास्त्र अर्थ शास्त्र को जानने की जरूरत है।

नेताओंके पास चक्कर लगाने से बचें पत्रकार : पत्रकारितासियासत का चोली दामन का साथ है। इतिहास में भी रहा है, वर्तमान में भी है और भविष्य में भी रहेगा। क्योंकि लोकतंत्र को जीवत रखने प्रभाव बनाए रखने के लिए जरुरी है कि पत्रकारिता सियासत के मिजाज चरित्र को गंभीरता से समझा जाए। उन्होंने कहा कि राजनीति पर कभी निर्भर नहीं रहना चाहिए और पत्रकारों को नेताओं के पास चक्कर लगाने से बचना चाहिए।

हीन भावना से बचें पत्रकार

अंग्रेजीके मुकाबले हिंदी पत्रकारों में हीन भावना ज्यादा रहती है। वो ये मान कर चलते हैं कि अंग्रेजी अखबारों के पत्रकार उनसे श्रेष्ठ होते हैं और खुद को निम्नकोटि के पत्रकार समझते हैं। जबकि ऐसी कोई भी बात नहीं है अब ऐसी धारणाओं से मुक्ति लेने का समय चुका है। ऐसी धारणाओं को दिल दिमाग से निकाल देना चाहिए। अंग्रेजी अखबारों में हिंदी अखबारों के मुकाबले प्रोफैशनलिज्म ज्यादा है। अंग्रेजी मीडिया हाउसेस में वर्किंग कंडीशंज बेहतर हैं और वेतन भी हिंदी