- Hindi News
- रेलवे ने लाइन के पास हटवाई 30 साल पुरानी 96 अवैध झुग्गियां
रेलवे ने लाइन के पास हटवाई 30 साल पुरानी 96 अवैध झुग्गियां
करीब दो दशकों से रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे कर निर्मित झुग्गी-झाेपड़ियाें को सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने जीआरपी आरपीएफ के सहयोग से हटा दिया। एडीईएन अनिल कुमार ने कहा कि उक्त कार्रवाई डीआरएम अंबाला डिविजन के आदेश पर हुई है। डीआरएम ने आदेश दिया थे कि रेलवे प्रॉपर्टी पर किए गए अवैध कब्जों को जल्द से जल्द हटाया जाए। सोमवार को एडीईएन अनिल कुमार जीआरपी तथा आरपीएफ के जवानों को साथ लेकर अवैध कब्जों को हटवाने पहुंचे। इस दौरान बीकानेर रेलवे वाशिंग लाईन से गोपाल नगर के बीच बनी करीब 96 अवैध झुग्गियों को हटाया गया। हालांकि रेलवे अधिकारियाें की इस कार्रवाई का झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने कड़ा विरोध भी किया। प्रभावित लोगों ने रेलवे अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घर से बेघर हुए झुग्गी वासियाें का कहना था वे उक्त जगह पर लगभग 25-30 वर्ष से रह रहे हैं। रेलवे की उक्त कारवाई से वे बेघर हो गए हैं। रेलवे ने बिना नोटिस दिए ही उनके आशियाने को उजाड़ दिया है। अब अपने बीवी-बच्चों काे लेकर कहां जाएंगे। एडीईएन अनिल कुमार ने कहा कि रेलवे द्वारा वैसे रेलकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने रेलवे प्रॉपर्टी को किसी अन्य व्यक्ति को कारोबार अथवा रेलवे क्वार्टरों को किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर दे रखा है।
रेलवे के िखलाफ नारेबाजी करते हुए लोग।