पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मुआवजा नहीं मिला तो नहीं किया मृतक का संस्कार

मुआवजा नहीं मिला तो नहीं किया मृतक का संस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू दीप

बस से माली की मौत

गोनियानारोड पर मंगलवार को न्यू दीप बस सर्विस की चपेट में आने से माली रामहेत की मौत को लेकर आज तीन घंटे तक परिजनों समर्थकों की डीसी से साथ बैठक चली। इसमें मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे की मांग को लेकर सिविल अस्पताल में धरना देकर बैठे परिजनों को प्रशासन ने वीरवार को फिर से बैठक के लिए बुलाया है। इसके चलते आज बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। दूसरी तरफ थाना थर्मल पुलिस ने इंदर देवी के बयान पर बस चालक कश्मीर सिंह वासी शेरगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शवका हुआ पोस्टमार्टम : थानाथर्मल पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक रामहेत के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। शव को फिलहाल मॉर्चरी में रख दिया गया है। मृतक के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को नहीं हो सका है। वहीं लोजपा के प्रदेश प्रधान किरनजीत सिंह गहरी ने बताया कि उनकी पार्टी की मांग है कि बस के मालिक मृतक के परिजनों को बनता 10 लाख रुपए का मुआवजा दें ताकि परिवार वालों को आर्थिक मदद मिल सके।

गहरी ने कहा कि इस संबंधी डीसी डा. बसंत गर्ग के साथ तीन घंटे से भी ज्यादा बैठक चली लेकिन मुआवजा राशि को लेकर किसी तरह की सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते अब प्रशासन ने उन्हें वीरवार को फिर से बुलाया है। बुधवार को सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील था। उक्त केस के जांच कर रहे जांच अधिकारी गुरतेज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गोनियाना रोड पर बुधवार को परिजनों समर्थकों की डीसी से बैठक चली।

डीसी ने कहा बात चल रही है जल्द होगा हल

डीसीबसंत गर्ग ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने के संबंध में बात चल रही है। आज कोई फैसला नहीं हो सका लेकिन वीरवार को फिर से परिजनों को बुलाया गया है। इसमें अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

आज डीसी के साथ होगी बैठक, फैसला नहीं हुआ तो शव को लेकर जारी रहेगा प्रदर्शन

खबरें और भी हैं...