पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • किसानों की डीसी से एक घंटे तक बैठक, अब 18 को सीएम से िमलेंगे

किसानों की डीसी से एक घंटे तक बैठक, अब 18 को सीएम से िमलेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन एकता उग्राहां और पंजाब खेत मजदूर सभा ने बुधवार को प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के बाहर धरना दिया। इसमें सैकड़ों किसानों और खेत मजदूरों शामिल होकर सरकार की लोक मारू नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने किसानों और मजदूरों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए डीसी डाॅ. बसंत गर्ग को मांगपत्र भी दिया।

डीसी ने सरकार से बातचीत कर किसानों की मांगें पूरी करवाने का भरोसा मिला और धरना खत्म कर दिया गया। दरअसल, अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार सुबह भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और पंजाब खेत मजदूर सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता मिनी सचिवालय के बाहर एकत्र हो गए। इसके बाद उन्होंने मिनी सचिवालय के पार्क में रोष धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान।

पंजाब खेत मजदूर सभा के प्रदेश प्रधान जोरा सिंह नसराली ने बताया कि पंजाब सरकार ने खेत मजदूरों को नरमे की फसलों का 64 करोड़ 40 लाख रुपए पास किए थे। अभी तक उक्त राशि मजदूरों को नहीं मिल पाई हैं। वहीं किसानों को खराब हुए नरमे का 8 हजार प्रति एकड़ हर्जाना किसानों को देना था, लेकिन उक्त राशि भी किसानों को नहीं मिल पाई हैं। भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश सीनियर उप प्रधान झंडा सिंह जेठूके ने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक पंजाब में खुदकुशी करने वाले पीडि़त परिवारों को 3 लाख का मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नहीं दी हैं, जबकि साल 2014 में किसानों के सचिवालय के घेराव करने पर पंजाब सरकार ने अन्य मांगों के साथ मजदूरों तथा अन्य बेघरों और जरूरतमंदों को प्लांट देने की मांग को माना था। इस मौके पर किसान मजदूर नेताओं ने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों को माना गया तो संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

मृतकों के घरवालों को मिले मुआवजा

धरनेके बाद किसानों ने डीसी डॉ. गर्ग से करीब एक घंटे बैठक की। किसानों ने उन्हें बताया कि कर्ज से आहत खुदकुशी करने वाले किसान-मजदूर के वारिसों को 1 अप्रैल 2013 के बाद वाले केसों की पड़ताल दौरान 50 केसों को मंजूरी दी गई। अभी तक 25 परिवारों को मुआवजा दिया गया है। उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या का हल करने की मांग की। डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक गांव हररायपुर में बन रही गौशाला में पशुओं को छोड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रधान झंडा सिंह जेठूके, हरजिंदर सिंह बग्गी, मोठू सिंह कोटड़ा, जसवीर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...