हादसों में एक की मौत तीन लोग गंभीर जख्मी
बठिंडा | रेलवेस्टेशन के प्लेट फार्म नंबर चार के रेलवे ट्रैक से बुधवार सुबह एक व्यक्ति की कटी हुई लाश बरामद हुई। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्य विक्की, राजिंदर गौतम गोयल घटनास्थल पर पहुंचे और जीआरपी हवालदार सौदागर सिंह को मामले की सूचना दी। सहारा वर्करों ने बताया कि मृतक का सिर लाइनों के बाहर धड़ रेलवे ट्रैक के अंदर पड़ा था।
रेलवे पुलिस ने अनुमान लगाया कि मृतक गाड़ी से उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त विरजु तांती बेगूसराय बिहार के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बेगूसराय से आया था और पत्थर रगडऩे का काम करता था। उधर, मानसा रोड पर पैदल जा रहे एक नवयुवक कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। हादसे में नवयुवक सर्वेश कुमार गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही सहारा कार्यकर्ता विक्की मौके पर पहुंचा और घायल सर्वेश कुमार जोकि दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है, उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मुल्तानिया ओवरब्रिज पर दो मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए।