घर से लापता दो युवकों का नहीं लगा सुराग
बठिंडा | दानामंडी रोड पर लगातार चोरी की वारदातें होने के बाद अब एक महीने में दो युवक घर से गायब हो गए हैं। इसके चलते दहशत का माहौल है। परिवार के मेंबरों का आरोप है कि पुलिस को इस संबंधी सूचित कर दिया गया है। शहीद जरनैल सिंह वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह गोगा तथा प्रेस सचिव प्रितपाल सिंह को पारिवारिक मेंबर राकेश कुमार वासी दाना मंडी रोड ने बताया कि उनका भाई रमेश कुमार 11 जनवरी को सुबह घर से अपने काम पर गया था। मगर घर नहीं पहुंचा। वहीं नौशाद पुत्र अख्तर वासी नजदीक काली माता मंदिर दाना मंडी रोड ने संस्था को बताया कि उनका भाई मुरसलीम पुत्र अख्तर सलमनी 4 फरवरी को घर से गया था उसका पता भी आज तक नहीं लगा। संस्था के प्रधान अवतार सिंह गोगा ने बताया कि 4 फरवरी 16 को उसी रात को दो दुकानों में चोरी हुई थी पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
लापता युवक के बारे में जानकारी देता युवक।