इनकम टैक्स कमिश्नर ने परिजनों के नाम भी बनाई काफी जायदाद
सिरसाके आयकर आयुक्त नितिन गर्ग ने अपने परिजनों के नाम भी काफी जायदाद बनाई। यही नहीं उनके बेटे पुलकित गर्ग से भी सीबीआई पूछताछ करेगी।
इससे पहले गत रविवार को जब टीम ने नितिन गर्ग के घर छापामारी की थी तो पुलकित गर्ग अंडरग्राउंड हो गया था। टीम ने बठिंडा के सबसे महंगे क्षेत्र 100 फुट रोड पर बन रहे उनके ग्लोबल इमेजिंग अस्पताल और पैथ लैब में भी छापामारी की थी। वहां से जरूरी कागजात कब्जे में ले लिए गए हैं लेकिन इसमें सीबीआई डिप्टी कमिश्नर की तबीयत खराब होने के कारण प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पूछताछ नहीं कर सकी थी। अब चंडीगढ़ सीबीआई के डीएसपी आरएस गुंजल का कहना है कि सीबीआई चल अचल संपत्ति को लेकर जांच पूरी नहीं कर सकी है। इसमें 20 के बाद सीबीआई कोर्ट रिमांड हासिल करेगी इसमें पूरी जायदाद के साधनों के बारे में जानकारी हासिल करेगी। सीबीआई का कहना है कि कमिश्नर ने अपनी प|ी सरोज रानी और बहू के नाम पर भी काफी जायदाद की खरीद की है। वही दोनों के पास सोना अन्य जेवरात भी है जिसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। सीबीआई ने नितिन गर्ग के घर में छापा मारा था तो इस दौरान नितिन गर्ग की प|ी सरोज रानी और बहू ही घर में मौजूद थीं। नितिन और उनका बेटा पुलकित गर्ग अंडरग्राउंड हो गए थे।
अब तक सीबीआई गर्ग के पास 80 करोड़ रुपए तक की चल अचल संपत्ति का खुलासा कर चुकी है। वही अभी भी जायदाद संबंधी जांच चल रही है। वहीं वहीं नौकर प्रिंस की जायदाद के बारे में भी जांच कर रही है। इसमें सीबीआई की टीम ने सिरसा में भी कई स्थानों में छापामारी कर अहम जानकारी हासिल की है वही पंचकूला में भी सीबीआई की टीम ने सर्च किया था कमिश्नर की तैनाती के समय वहां मिली शिकायतों के आधार पर पड़ताल की है।