पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • तेजधार हथियारों से कत्ल कर लाश को फेंका, पर्चा

तेजधार हथियारों से कत्ल कर लाश को फेंका, पर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलूलबाई के हड्डा रोडी के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान सतपाल सिंह के तौर पर हुई। थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

सतपाल सिंह की मौत तेजधार हथियार से की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना नंदगढ़ पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह वासी बहादुरगढ़ ने बताया कि उसका भाई सतपाल सिंह जिसकी उम्र करीब 35 साल की थी। उसका भाई आठ फरवरी की रात करीब दस बजे अपने बाइक पर सवार हो कर अपने खेत का चक्कर लगाने के लिए गया।

जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने भाई की तलाश काफी की पर उसके बारे में पता नहीं चला। उन्हें किसी ने बताया कि गांव लूलबाई के हड्डा रोडी के समीप किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

मौके पर जब वे गए तो उसकी पहचान हो सकी। शव उसके भाई सतपाल सिंह का था। थाना नंदगढ़ पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

8 फरवरी को घर से निकला था सतपाल

खबरें और भी हैं...