सात लाख की ठगी मारने के आरोप में दो पर केस
बठिंडा | सातलाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना सिविल लाइंस ने बरनाला वासी दो ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देते हुए सराभा नगर वासी निरवैर सिंह ने बताया कि वह ज्वेलर का काम करता है। उनके बरनाला के रिश्ता जो कि ज्वैलर का काम करते हैं।
निरवैर सिंह ने बताया कि जनवरी 2015 को उन्होंने बरनाला में रहते अपने रिश्तेदार मनोज कुमार समर साजन को सात लाख रुपए उधार के तौर पर दिए। रिश्तेदारी होने के कारण उसने उन्हें उधार पैसे दे दिए। निरवैर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उसके रिश्तेदारों ने आना कानी की। निरवैर ने 26 नंवबर को एसएसपी को एक लिखित शिकायत दी। जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से शुरु की गई। निरवैर सिंह ने बताया कि उन्हें जो चैक दिया गया था वह बैंक में से डिस आर्नर हो गया। आर्थिक अपराध शाखा ने केस की जांच करने के बाद भगवती ज्वेलर के मनोज कुमार समर साजन के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में केस दर्ज करवा दिया। उक्त केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।